Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana In Hindi

WhatsApp Group Join Now

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की शुरुआत 4 मई 2017 को भारत सरकार द्वारा देश के वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया गया है यह योजना एक पेंशन स्कीम है इस योजना के अंतर्गत 60 साल के या उससे अधिक वर्ष के सीनियर सिटीजन मासिक पेंशन का विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षों तक प्रतिशत  का ब्याज मिलेगा अगर वह वार्षिक पेंशन विकल्प चुनते है तो उन्हें 10 वर्षो के लिए 8 .3 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को अपने निवेश पर अच्छा ब्याज मिलेगा।

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है 

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना है जो नागरिकों को 60 वर्ष की अवस्था के बाद मासिक रूप में पेंशन योजना का लाभ प्रदान करती है। यह योजना पुरे भारत वर्ष में Life Insurance Corporation Of India यानी भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से चलाई जा रही है। यह योजना का लाभ नागरिक ऑनलाइन रूप में सदस्यता लेकर इसको खरीद सकते है। यह 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि में पेंशन के रूप में निर्धारित की गयी राशि को व्यक्ति को प्रदान करता है। प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2023 के माध्यम से लाभार्थी व्यक्तियों को 10 वर्ष की पॉलिसी अवधि में मासिक पेंशन के ऑप्शन चुनने के पश्चात 8% ब्याज दर के हिसाब से लाभ प्रदान किया जायेगा। इसके साथ ही अगर व्यक्ति अपनी सुविधा के अनुसार वार्षिक पेंशन का चुनाव करता है तो उन्हें 8.3% के हिसाब से ब्याज दिया जायेगा।

Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana Highlights 

योजना प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 
सरकार भारत सरकार   
किसके द्वारा चलाई जा रही है भारतीय बीमा जीवन निगम
वर्ष 2023 
लाभार्थी भारत के नागरिक 
आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/Home 

Pradhan mantri vaya vandana yojana interest rate 

क्र. सं.पेंशन विकल्प निर्धारित ब्याज राशि का विवरण
मासिक 7.40%
तिमाही 7.45%
छमाही 7.52%
सालाना 7.60%

Pradhan mantri vaya vandana yojana benefits

  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के माध्यम से आप मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना रूप में आप पेंशन प्राप्त कर सकते है। 
  • प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का लाभ 60 साल से अधिक उम्र वालों को मिलेगा। 
  • इस योजना के जरिए 3 वर्ष की अवधि के बाद व्यक्ति ऋण सहायता राशि भी प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के माध्यम से 15 लाख रुपए तक का निवेश करने पर लाभार्थी नागरिक को 9,250 मासिक रूप में पेंशन प्रदान की जाएगी।
  • लाभार्थी की मृत्यु हो जाने पर व्यक्ति द्वारा किया गया निवेश का लाभ नॉमिनी व्यक्ति को दिया जाएगा। 
  • सभी तरह के सामान्य बीमा पर इंश्योरेंस मे टॉम इंश्योरेंस पर 18% जीएसटी लगाया जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री वय वंदना योजना पर कोई भी जीएसटी नहीं लगाया जाता है। 

Pradhan mantri vaya vandana yojana documents required

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के लिए आपको निम्न प्रकार के दस्तावेजों की जरूरत होगी जो कुछ इस प्रकार है। 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • आयु प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • अकाउंट नंबर 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 

FAQ – Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana In Hindi

Q: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना क्या है ?

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना केंद्र सरकार ने शुरू की है इस योजना को 4 मई 2017 को शुरू किया था लेकिन अब आपको इसका लाभ 31 मार्च 2023 तक मिल सकता है. केंद्र सरकार ने वर्ष 2018-2019 के बजट भाषण में प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के तहत अधिकतम सीमा बढ़कर 7.50 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया है। 

Q: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना आधिकारिक पीडीएफ 

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की आधिकारिक पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते है।  

Q: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट क्या है ?

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/ है। 

Q: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना कब शुरू हुई थी?

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को 4 मई 2017 में शुरू किया गया था। 

Q: प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

Ans. प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का हेल्पलाइन नंबर 1800-227-717 या 022-678191290 है। 

!! शेयर करें !!

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on telegram