Current Affairs 2023: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा और Sarkari Exam की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2023 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य Sarkari Naukri की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
इसलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको 15 सितंबर 2023 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आए हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से संबंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं।
Current Affairs 15 सितंबर 2023
प्रश्न. हाल ही में भारत और किस देश ने ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए है?
उत्तर: सऊदी अरब
प्रश्न. हाल ही में भारत ने किस देश को G20 की अध्यक्षता सौंपी है?
उत्तर: ब्राजील
प्रश्न. हाल ही में भारत और किस देश ने ‘इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग ब्रिज’ का उद्घाटन किया है?
उत्तर: ब्रिटेन
प्रश्न. हाल ही में किस देश ने 10 एयरबस विमान खरीदने के लिए फ्रांस देश के साथ समझौता किया है?
उत्तर: बांग्लादेश
प्रश्न. हाल ही में सर्बिया के बेलग्रेड में किसका आयोजन किया जाएगा?
उत्तर: वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप 2023
प्रश्न. हाल ही में किस देश ने FIBA बास्केटबॉल विश्व कप 2023 का खिताब जीता है?
उत्तर: जर्मनी
प्रश्न. हाल ही में पावर पॉइंट बनाने वाले किस सॉफ्टवेयर डेवलपर का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?
उत्तर: डेनिस ऑस्टिन
प्रश्न. हाल ही में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार क्या आयोजित की गई है?
उत्तर: ट्रांसजेंडर प्राइड वॉक
प्रश्न. हाल ही में ‘किस रेलवे स्टेशन’ को भारतीय ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) ने ग्रीन रेलवे स्टेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया है?
उत्तर: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन